छत्तीसगढ़

दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 19 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित


रायगढ़, 13 नवम्बर 2025/sns/- अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक व्यक्ति एवं संस्था 19 नवम्बर 2025 तक अपना आवेदन कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण, रायगढ़ में प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
उप संचालक समाज कल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जाने के संबंध मंे आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। दिव्यांगजनों का सामाजिक समावेशन एवं उन्हें अधिकार आधारित प्रोत्साहन के लिये यह योजना संचालित है। जिला अंतर्गत उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाली स्वैच्छिक संस्थाओं, नियोक्ताओं के अतिरिक्त सर्वोत्तम जिला संदर्भ में आवेदन प्राप्त किया जाना है। जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा के साथ प्रत्येक संदर्भ की उत्कृष्ट प्रविष्टियां योग्य व्यक्ति, संस्था, नियोक्ता एवं जिला को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर सम्मानित किये जाने का प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *