छत्तीसगढ़

कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण


रायगढ़, 13 नवम्बर 2025/sns/- जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने और हर परिवार को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला टीकाकरण अधिकारी ने आज रायगढ़ शहर स्थित गांधीनगर-1 एवं सिंघल सॉ मिल के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्धारित दिवस पर 100 प्रतिशत टीकाकरण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया तथा उपस्थित विभागीय अमलों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी गर्भवती माताओं, शिशुवती महिलाओं तथा 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नियमित रूप से टीकाकरण सुविधा प्राप्त हो रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को टीकाकरण दिवस आयोजित किया जाता है, जिसमें पात्र हितग्राहियों को संपूर्ण टीकाकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी परामर्श भी दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *