बीजापुर, 07 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर (खनिज शाखा) जिला बीजापुर श्री संबित मिश्रा द्वारा जिले में रेत (उत्खनन एवं परिवहन) के लिए छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत नियम, 2025 के तहत इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से निविदा आमंत्रण सूचना जारी की गई है।
यह निविदा आमंत्रण 28 नवम्बर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से 04 दिसम्बर 2025 सायं 05:30 बजे तक एमएसटीसी (MSTC) के ऑनलाइन पोर्टल https://mstcecommerce.com के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक आवेदक तकनीकी एवं वित्तीय बोली निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।
निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी एमएसटीसी पोर्टल, खनिज विभाग की वेबसाइट https://chhattisgarhmines.gov.in तथा जिला बीजापुर की वेबसाइट https://bijapur.gov.in पर उपलब्ध है। साथ ही, कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) जिला बीजापुर, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत भवन में सूचना पट्ट पर भी विवरण देखा जा सकता है।
कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने बताया कि पारदर्शिता एवं प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन की जा रही है। इससे जिले में रेत खनन कार्य सुव्यवस्थित एवं नियंत्रित रूप से संचालित होगा।
इस निविदा आमंत्रण सूचना पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने 07 नवम्बर 2025 को डिजिटल हस्ताक्षर किए हैं।

