जगदलपुर, 04 नवम्बर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची अद्यतन कार्य हेतु गहन पुनरीक्षण अभियान मंगलवार से शुरू हो चुकी है। जिसके तहत जिले में बूथ लेबल आफिसर्स द्वारा घर-घर सम्पर्क कर मतदाताओं को फार्म वितरण आरंभ किया गया है। यह अभियान निर्वाचन प्रक्रिया की आधारशिला को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। इस पुनरीक्षण कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि अब बूथ लेबल ऑफिसर (बीएलओ) चुनावी कार्यालयों तक सीमित न रहकर सीधे जनता से जुड़ रहे हैं। इनकी सहायता के लिए स्थानीय मैदानी अमले रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इत्यादि को वालेंटियर्स नियुक्त किया गया है।बूथ लेबल ऑफिसर अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए घर-घर पहुंचने लगे हैं ताकि मतदाता सूची से जुड़ी हर विसंगति को मौके पर ही दूर किया जा सके। उनका मुख्य कार्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे, खासकर वे युवा जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। इसके साथ ही बूथ लेबल ऑफिसर मृत या स्थायी रूप से अन्यत्र बाहर जा चुके मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया भी पूरी कर रहे हैं, जिससे सूची त्रुटिहीन और अद्यतन बन सके। इस गहन पुनरीक्षण के माध्यम से निर्वाचन आयोग का लक्ष्य न केवल एक पारदर्शी बल्कि सर्वाधिक समावेशी मतदाता सूची तैयार करना है, जो आगामी चुनावों में बस्तर के हर नागरिक की आवाज को सही ढंग से प्रतिनिधित्व दे सके। निर्वाचन आयोग द्वारा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सभी मतदाताओं एवं नागरिकों से अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।
संबंधित खबरें
आकांक्षा हाट का आयोजन सिरहासार भवन में महापौर और कलेक्टर ने किया उद्घाटन
जगदलपुर, 30 जुलाई 2025/sns/- स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों को उनके उत्पादों के विपणन हेतु अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आकांक्षा हाट का आयोजन सिरहासार भवन जगदलपुर में किया गया है। बुधवार को उक्त आकांक्षा हाट का शुभारंभ महापौर श्री संजय पांडेय और कलेक्टर श्री हरिस एस ने रिबन काटकर किया। इस हाट में जिले […]
जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
दुर्ग, 08 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों की विस्तार से […]
शहीदों की स्मृति में मौन धारण कर दी गई श्रद्धांजलि
बलौदाबाजार, 30 जनवरी 2026/sns/-भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों क़ी आहुति देने वाले शहीदों क़ी स्मृति में 30 जनवरी 2026 क़ो पूर्वांन्ह 11 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में अधिकारी -कर्मचारियों ने दो मिनट क़ा मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। कलेक्टर दीपक सोनी सहित अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर क़ी […]


