जांजगीर-चांपा, 08 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा जिले में अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। बाहरी क्षेत्रों से अवैध धान प्रवेश को रोकने हेतु चेक पोस्ट स्थापित कर सतत निगरानी कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व, खाद्य एवं मंडी के संयुक्त जांच दल ने बलौदा तहसील के ग्राम अंगारखार एवं हरदीविशाल छापेमारी कर अवैध धान व वाहन जप्त किया। तहसील बलौदा के ग्राम अंगारखार में सुमीरीत लहरें पिता दिनाराम लहरें के परिसर से 113 बोरी धान मात्रा 45.20 क्विंटल एवं ग्राम हरदीविशाल से गाड़ी क्रमांक सीजी 11 ए के 9475 से अवैध परिवहन करते 70 बोरी धान मात्रा 28 क्विंटल धान गाड़ी सहित थाना बलौदा के सुपुर्दगी में दिया गया। सभी मामलों में मंडी अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण या परिवहन में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा जाएगी।
संबंधित खबरें
जिला पंचायत सीईओ ने प्रगतिरत महतारी सदन के निर्माण कार्यों का किया आकस्मिक निरीक्षण
राजनांदगांव, 28 अगस्त 2025/sns/- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भानपुरी, सोमनी, देवादा, मोखला एवं सुकुलदैहान में प्रगतिरत महतारी सदन के निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने महतारी सदन निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य में प्रगति लाने के […]
जिला कोषालय के स्ट्रॉन्ग रूम का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
रायपुर, 02 अप्रैल 2026/sns/- कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज जिला कोषालय के स्ट्रॉन्ग रूम का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी वित्तीय अभिलेखों की सुरक्षा, दस्तावेजों की सुव्यवस्थित रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखे जनरल स्टाम्प, नोटरी, रेवेन्यू से संबंधित […]
महिलाओं की आय बढ़ाने जिले में औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती की शुरुआत
रायपुर, 21 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर रायपुर जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में बिहान योजना से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों (दीदियों) ने […]


