जांजगीर-चांपा, 08 दिसंबर 2025/sns/- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के सहकारी समितियों के धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी का कार्य सुचारू, व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संचालित हो रहा है। किसानों की सुविधा हेतु शासन द्वारा किए गए प्रबंधन के सुधारों का सकारात्मक प्रभाव सीधे किसानों तक पहुँचा है। धान उपार्जन केंद्र सिवनी में शुक्रवार को किसान श्री सतीश कुमार मिश्रा ने अपने 188.80 क्विंटल धान का विक्रय किया। खरीदी प्रक्रिया के हर चरण से गुजरने के बाद उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “इस बार की व्यवस्था ने सचमुच किसानों को बहुत बड़ी राहत दी है। किसान श्री मिश्रा बताते हैं कि इस वर्ष धान बेचना पहले की तुलना में आसान हो गया है। नमी परीक्षण, तौल, टोकन सत्यापन और स्टाफ का सहयोगी व्यवहार इन सबने प्रक्रिया को सहज और तनावमुक्त बना दिया। केंद्र में साफ-सफाई, शेड, पेयजल और बैठने की अच्छी सुविधाएँ है। उन्होंने बताया कि इस बार बारदाना समय पर मिल रहा है, तुलाई बिना देरी के हो रही है और पूरा माहौल किसान-हितैषी है। पहले धान बेचने के दौरान लंबी लाइनें, अव्यवस्था और समय की बर्बादी आम समस्या थी, लेकिन इस वर्ष तुहंर टोकन मोबाइल ऐप ने पूरी व्यवस्था बदल दी है। श्री मिश्रा ने बताया कि उन्हें न भीड़ का सामना करना पड़ा और न इंतजार करना पड़ा-घर बैठे कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन टोकन मिल गया, जिससे धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं आई। यह तकनीक किसानों के समय और ऊर्जा दोनों की बचत कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हुए सुधारों का प्रत्यक्ष लाभ किसानों को मिला है। खरीदी की पारदर्शिता और तेज प्रक्रिया ने किसानों के भरोसे को मजबूत किया है। श्री मिश्रा ने संतोष जताते हुए कहा, हमारी सालभर की मेहनत का सही मूल्य मिला है, धान अब बिना किसी परेशानी के बिक रहा है।
संबंधित खबरें
पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद के मुख्य आतिथ्य में अटल विश्व विद्यालय का दीक्षांत समारोह आज
बिलासपुर, 04 दिसम्बर 2025/sns/-अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर का छठवां दीक्षांत समारोह कल 4 दिसम्बर को सवेरे 10 बजे से पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के मुख्य आतिथ्य में होगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, […]
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा में सिंचाई सुविधाओं का तेजी से विस्तार महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को मिली गति
कवर्धा, 08 दिसंबर 2025/sns/- उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के कृषक हितैषी पहल और कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से बीते दो वर्षों में कवर्धा विधानसभा में सिंचाई सुविधा में तेजी से विस्तार हुआ है। उनके प्रयासों से इन दो सालों में 11 कार्यों के लिए 40.44 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। विभिन्न प्रगतिशील […]
सफलता की कहानी हितग्राहियों के खिले चेहरे खिले मिला पक्का आशियाना भवन अनुज्ञा और वय वंदन कार्ड सहित कई योजनाओं का लाभ
बिलासपुर, 18 सितंबर 2025/sns/-जिला स्तरीय कार्यक्रम में आज विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों को पक्के आशियाने की चाबी, भवन अनुज्ञा, पहले किश्त की राशि और वय वंदन कार्ड प्रदान किए गए। इसके साथ ही लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री श्री […]


