बिलासपुर, 04 दिसम्बर 2025/sns/-अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर का छठवां दीक्षांत समारोह कल 4 दिसम्बर को सवेरे 10 बजे से पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के मुख्य आतिथ्य में होगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल होंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमलाल कौशिक, श्री धरमजीत सिंहं, श्री सुशांत शुक्ला, श्री अटल श्रीवास्तव और श्री दिलीप लहरिया शामिल होंगे। समारोह की तैयारी पूर्ण हो गई है। कार्यक्रम का अंतिम रिहर्सल किया गया।

