छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने मृत शिक्षक की पुत्री को प्रदान किया अनुकंपा नियुक्ति पत्र

मुंगेली, 30 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने शासकीय हाईस्कूल लाखासार के दिवंगत शिक्षक स्व. अंजनी कुमार त्रिपाठी की पुत्री सृष्टि त्रिपाठी को जिला कलेक्टोरेट में अनुकंपा नियुक्ति अंतर्गत नियुक्त पत्र प्रदान किया और शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा) मुंगेली द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंजनी कुमार त्रिपाठी का शासकीय सेवा के दौरान निधन होने पर उनकी पुत्री सृष्टि त्रिपाठी ने अनुकम्पा नियुक्ति हेतु आवेदन किया गया था। जिस पर जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा एवं शासन के निर्देशानुसार अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत पटवारी प्रशिक्षण हेतु चयनित किया गया है। प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत उन्हें अंतिम नियुक्ति दी जाएगी। इस दौरान एडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर एवं प्रभारी भू-अभिलेख शाखा श्री जी.एल.यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *