छत्तीसगढ़

आदि कर्मयोगी अभियान’’ तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

मुंगेली, 02 सितम्बर 2025/sns/- जनजातीय क्षेत्रों में सेवा संकल्प और समर्पण के प्रेरक आदर्शाें के साथ जनजाति समुदायों को सशक्त बनाने और जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ की शुरूआत की गई है। अभियान के तहत कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला लाईवलीहुड कॉलेज जमकोर में किया गया।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री महेन्द्र खाण्डेकर ने बताया कि यह कार्यशाला 01 से 03 सितम्बर तक आयोजित होगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य जनजातीय समाज के विकास से जुड़े स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य योजनाओं की समग्र पहुँच सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण में प्रतिभागी ब्लॉक स्तरीय टीमें सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों के 35 गाँवों का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेंगी, जिससे इन गाँवों का सतत विकास सुनिश्चित हो सके। जिला मास्टर ट्रेनर श्री बी.के. साहू ने बताया कि इस कार्यशाला से जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, आजीविका और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे क्षेत्रों में व्यापक बदलाव आएगा। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के लगभग 50 अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *