मुंगेली, 02 सितम्बर 2025/sns/- पथरिया विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम रमतला में डायरिया के कुछ मामलों की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं एसडीएम पथरिया रेखा चंद्रा के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिदबीदा की स्वास्थ्य टीम द्वारा त्वरित निरीक्षण एवं राहत कार्य प्रारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि ग्राम रमतला में डायरिया के कुल 15 मरीज पाए गए हैं, इनमें से 12 मरीजों का उपचार उनके घर पर दवाइयों के माध्यम से किया गया, जिनकी स्थिति अब पूर्णतः सामान्य है। शेष मरीजों की स्वास्थ्य केन्द्रों में इलाज जारी है। सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य अमले द्वारा ग्राम में मेडिकल कैंप लगाकर लगातार मरीजों का उपचार किया जा रहा है। ग्राम में 24X7 मेडिकल टीम तैनात की गई है, जो नियमित रूप से मरीजों का फॉलोअप कर रही है। साथ ही संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, उबालकर पानी पिएं और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य अमले से संपर्क करें।
संबंधित खबरें
आयुष्मान और वय वंदन कार्ड के लिए जिला प्रशासन ने फूँका महाअभियान का शंखनाद
जगदलपुर, 18 फरवरी 2026/sns/-बस्तर जिले के नागरिकों को सुलभ और उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम उठाया है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के छूटे हुए हितग्राहियों को स्वास्थ्य योजनाओं के दायरे में लाने के लिए एक […]
ग्राम जबरटोला में 58 क्विंटल संदिग्ध धान जप्त
स्थिति को गंभीर मानते हुए प्रशासनिक टीम ने कुल 58 क्विंटल धान तथा दोनों वाहनों को जप्त कर आगे की वैधानिक कार्यवाही हेतु संबंधित थाने के सुपुर्द किया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध परिवहन और अनियमित धान खरीदी-बिक्री पर जिले में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
वीरता पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
कोरबा, 06 नवंबर 2025/sns/-राज्य वीरता पुरस्कार 2025 हेतु प्रविष्टियां निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदक 20 दिसंबर 2025 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोरबा में आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य […]

