छत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए निगरानी दल गठित

बीजापुर, 30 अक्टूबर 2025/sns/-खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन अवधि 15 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होने जा रही है। इस दौरान पड़ोसी राज्यों से धान लाकर जिले के खरीदी केन्द्रों में विक्रय किए जाने की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी दल गठित किया गया है।

कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार सीमावर्ती जिलों में राज्य की सीमा पर चेकिंग दल तैनात किए जाएंगे, जो धान की अवैध आवक पर निगरानी रखेंगे। इसके साथ ही जिले के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों में भी धान खरीदी की प्रक्रिया पर सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

वहीं पामेड़, बासागुड़ा एवं उसूर क्षेत्रों के लिए श्री भूपेन्द्र कुमार अनुविभागीय अधिकारी असूर, श्री अंकित सिंह राजपूत नायब तहसीलदार उसूर, श्री पंकज बरूआ खाद्य निरीक्षक उसूर, श्री हेमंत कुमार कुर्राम सहकारिता निरीक्षक एवं श्री छोटेलाल यादव नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बीजापुर को निगरानी दल में शामिल किया गया है। इसी तरह भोपालपटनम ब्लॉक के अंतर्गत भद्राकाली, वरदली, भोपालपटनम एवं बारेगुड़ा के लिए श्री लक्ष्मण कुमार राठिया तहसीलदार, श्री अनिल कुमार तारम सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाए बीजापुर, श्री राकेश कुमार खत्री खाद्य निरीक्षक एवं श्री टामेश सिंह नागवंशी जिला विपणन अधिकारी को नियुक्त किया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सभी स्तरों पर सतर्कता बरती जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *