छत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त


बीजापुर, 30 अक्टूबर 2025/sns/- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक की जाएगी। जिले में खरीदी कार्य को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने, बारदानों की व्यवस्था, धान के उठाव एवं निराकरण सहित संपूर्ण प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा विभिन्न केंद्रों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जिसके तहत बीजापुर के लिए श्री जागेश्वर कौशल अनुविभागीय अधिकारी, नैमेड़ के लिए श्री एम.एस. कुसरे उप संचालक कृषि, गंगालूर के लिए श्री उत्तम कुमार भारती सहायक खाद्य अधिकारी, तोयनार के लिए श्री चिरंजीव कुमार खनिज अधिकारी तथा धनोरा के लिए श्री योगेश कुमार साहू, कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह चेरपाल के लिए श्री रामचन्द्र राव सहायक संचालक उद्यानिकी, पापनपाल के लिए श्री के.के. सिन्हा सहायक संचालक कृषि, उसूर के लिए श्री भूपेन्द्र गावरे अनुविभागीय अधिकारी एवं श्री कमल दास झाड़ी डीएमसी बीजापुर, बासागुड़ा के लिए श्री टामेश सिंह नागवंशी जिला विपणन अधिकारी, इलमिड़ी के लिए श्री अंकित सिंह राजपूत नायब तहसीलदार तथा मोदकपाल के लिए श्री उत्तम सिंह पंचारी, डिप्टी कलेक्टर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा पामेड़ के लिए श्री पी.के. चन्द्राकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उसूर, संकनपल्ली के लिए श्री श्यामलाल खैरवार जिला प्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भैरमगढ़ के लिए श्री विकास सर्वे अनुविभागीय अधिकारी, फरसेगढ़ के लिए श्री ओमव्यास, श्रम पदाधिकारी, कुटरू के लिए श्री अरुण सकनी, कार्यक्रम अधिकारी, गुदमा के लिए श्री एल.एल. धनेलिया, जिला शिक्षा अधिकारी तथा मिरतुर के लिए श्री अनिल कुमार तारम, सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं, सडार के लिए श्री डी.आर. रावटे, सहायक संचालक, नेलसनार के लिए श्री अभिषेक तंबोली, डिप्टी कलेक्टर, जांगला के लिए श्री मुकेश देवांगन, डिप्टी कलेक्टर, भोपालपटनम के लिए श्री उमाशंकर राम, कार्यपालन अभियंता, मद्देड़ के लिए श्री आदित्य कुंजाम, डिप्टी कलेक्टर, चेरपल्ली के लिए श्री डी.एस. पाटले, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, बारेगुड़ा के लिए श्री चुरेन्द्र देवांगन, सहायक संचालक कृषि, भद्रकाली के लिए श्री यशवंत नाग, अनुविभागीय अधिकारी, कोंगूपल्ली के लिए श्री रामसूरत बेक, सहायक संचालक रेशम, रूद्रारम के लिए श्री दिलीप उईके, डिप्टी कलेक्टर तथा वरदली के लिए श्री छोटेलाल यादव, नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बीजापुर को जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *