सुकमा, 17 अक्टूबर 2025/sns/- शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, उच्चतर शिक्षा विभाग के तहत स्वायत संगठन ‘‘राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)’’ द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश AISSEE-2026 परीक्षा जनवरी 2026 में लिया जाना संभावित है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के निवासियों को एनटीए की वेबसाइट https://nta.ac.in/ एनटीए डाॅट एसी डाॅट इन अथवा https://exams.nta.ac.in/AISSEE/ एक्जाम्स डाॅट एनटीए डाॅट एसी डाॅट इन/सैनिक स्कूल सोसायटी में 30 अक्टूबर 2025 को शाम 5 बजे तक आनलाइन आवेदन भरना होगा, जिसका परीक्षा फीस 31 अक्टूबर तक भुगतान किया जा सकता है। सामान्य, ओबीसी (नाॅन क्रिमेलियर), रक्षा और भूतपूर्व सैनिक वर्ग के परीक्षार्थी के लिए परीक्षा फीस 850 रूपए तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के परीक्षार्थी के लिए 700 रूपए परीक्षा फीस निर्धारित है। यह परीक्षा वैकल्पिक प्रश्न प्रणाली पर आधारित होगा। एडमिट कार्ड वेबसाइट पर एनाउंस किया जाएगा। परीक्षा के 4 और 6 सप्ताह के बाद परिणाम जारी किए जाएंगे। यह जानकारी भारत सरकार के अधीन संचालित सैनिक स्कूल मेन्ड्राकलां अंबिकापुर की प्राचार्य कर्नल रीमा सोबती ने दी है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट https://sainikschoolambikapur.org.in/ सैनिक स्कूल अंबिकापुर डाॅट ओआरजी डाॅट इन का अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
रोजगार कार्यालय कोनी में निः शुल्क प्लेसमेंट कैम्प 16 को
बिलासपुर, 14 जुलाई 2025/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी में 16 जुलाई को सवेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निःशुल्क प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैम्प में 4 निजी संस्थानों द्वारा सेल्स डेवलपमेंट मैनेजर, ब्रांच डेवलपमेंट मैनेजर, डेवलपमेंट मैनेजर, बीमा सखी, बीमा अभिकर्ता, लाईफ मित्र, रिलेसनशीप ऑफिसर […]
निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दिए निर्देश
निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दिए निर्देश रायपुर, 06 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में जल संसाधन विभाग की विभिन्न लंबित परियोजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में प्रगति लाने हेतु ठोस रणनीति अपनाई […]
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशीप मेला 9 फरवरी को
बलौदाबाजार, 07 फरवरी 2026/sns/- कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ नया रायपुर अटल नगर छत्तीसगढ़ के तहत शासकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था सकरी बलौदाबाजार में शिक्षुता प्रशिक्षण अधिनियम 1961 के अंतर्गत 9 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशीप मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले का […]

