सुकमा, 17 अक्टूबर 2025/sns/- मुरटोण्डा हाई स्कूल में विगत दिवस को वैश्विक हाथ धुलाई दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम एचडीएफसी बैंक परिवर्तन पहल एवं अरोह फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सही तरीके से हाथ धोने की विधि सिखाई गई और बताया गया कि हाथों की स्वच्छता से अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। बच्चों ने हाथ धुलाई प्रदर्शन में सक्रिय रूप से भाग लिया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अशोक कुमार मिस्त्री ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वच्छता अपनाना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है, क्योंकि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ आदतें जरूरी हैं।” उन्होंने छात्रों को दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी श्री हेमंत कुमार भी उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया।
एचडीएफसी बैंक परिवर्तन एवं अरोह फाउंडेशन की इस पहल से विद्यालय में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ। बच्चों ने “स्वच्छ हाथ दृ स्वस्थ जीवन” का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।


