महासमुंद, 14 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 3 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम तमोरा के मृतक श्री ठाकुर राम पटेल की पत्नी श्रीमती संतोषी बाई एवं पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम तिलकपुर के मृतक श्री मालिकराम बरिका के पुत्र केशर बरिहा के लिए तथा सांप के काटने से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भीथीडीह डिपापारा की मृत्तिका सादमति खड़िया की माता श्रीमती सगनी बाई के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
संबंधित खबरें
छाल परिक्षेत्र के औरानारा परिसर में मादा जंगली हाथी शावक का शव बरामदपानी में डूबने से हुई मृत्यु की पुष्टि
रायगढ़, 30 अक्टूबर 2025/sns/- धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र अंतर्गत औरानारा परिसर में एक मादा जंगली हाथी शावक का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि शावक की मृत्यु पानी में डूबने से हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक […]
दावा-आपत्ति 14 जुलाई तक आमंत्रित
धमतरी, 04 जुलाई 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी के कोष्टापारा वार्ड क्रमांक 16 स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक एक में कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाए गए थे। परियोजना अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का मुल्यांकन पत्रक जारी कर नगरनिगम कार्यालय और एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी कार्यालय सहित […]
युवाओं को मिल रहा राजमिस्त्री का प्रशिक्षण खुले स्वरोजगार के दरवाजे
मोहला, 26 सितंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में जिले के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की नवाचारपूर्ण पहल की जा रही हैं। जिसके अंतर्गत युवाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत बनाए जा रहे आवास निर्माण कार्यों में राजमिस्त्री की प्रशिक्षण दी जा रही हैं। इससे न केवल युवाओं के लिए […]

