कवर्धा, 07 अक्टूबर 2025/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कवर्धा, ग्राम तारो (खैरबना) में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2023-25 एवं वर्ष 2024-25 के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र (एन.टी.सी.) वितरित किए गए। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री के. सी. साहू, निदेशक आरसेटी ग्राम तारो तथा श्री एम. एल. बंजारे, प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डोंगरगढ़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आई.टी.आई. कवर्धा के प्राचार्य द्वारा की गई। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षुओं को सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें तकनीकी कौशल के साथ आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आई.टी.आई. संस्थान उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप कुशल युवाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
संबंधित खबरें
13 दिसम्बर 2025 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के लिए खण्डपीठ का गठन
बीजापुर, 05 दिसम्बर 2025/sns/-13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के लिए खण्डपीठ का गठन किया गया है। जिस हेतु पीठासीन अधिकारी श्री जागेश्वर कौशल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बीजापुर, श्री विकास सर्वे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैरमगढ, श्री यशवंत नाग अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भोपालपटनम, श्री भूपेन्द्र कुमार गावरे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उसूर, श्री पंचराम […]
जिले के सभी विकासखण्डों में फिकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट शुरू वैज्ञानिक पद्धति से अपशिष्ट पदार्थों का होगा निपटान
बलौदाबाजार, 04 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत फिकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट का संचालन जिले के सभी पांचो विकासखण्डों में शुरू की गई है। वैज्ञानिक पद्धति से अपशिष्ट पदार्थों का निपटान होने से गांव – मोहल्ले में स्वच्छ वातावरण […]
ग्राम संकनपल्ली की भूमि संबंधी शिकायत पर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी
बीजापुर, 06 दिसंबर 2025/sns/- बीजापुर जिले के अनुभाग उसूर के तहत ग्राम संकनपल्ली में आदिवासियों की पैतृक जमीन गैर आदिवासी के नाम दर्ज होने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी उसूर जांच के आदेश दिया गया। उपलब्ध अभिलेखों और राजस्व दस्तावेज़ों की विस्तृत जांच में […]


