सारंगढ़ बिलाईगढ़, 06 अक्टूबर 2025/sns/- जिले के प्रशासनिक जिलाध्यक्ष डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ के तहसील कार्यालय परिसर स्थित जिला कोषालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ के दृढ़कक्ष का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया। छ.ग. कोषालय संहिता भाग-एक के सहायक नियम-39 के अनुसार यह निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन 30 सितम्बर की स्थिति में किया, जिसमें स्टाम्प टिकट, रेवेन्यू टिकट, कोर्ट टिकट, आदि स्टाम्प तथा बहुमुल्य वस्तुओं का भौतिक सत्यापन किया गया और लगभग 18 वित्तीय रजिस्टर में कलेक्टर ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, तहसीलदार मनीष सूर्यवंशी, कोषालय अधिकारी, सहायक कोषालय अधिकारी, सहायक ग्रेड 1, खजाना प्रभारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
लखनपुर में ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के द्वितीय चरण में निकाली गई तिरंगा यात्रा, स्वच्छता का दिलाया शपथ
अम्बिकापुर, 11 अगस्त 2025/sns/- आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता“ अभियान के द्वितीय चरण में लखनपुर विकासखंड में “स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तिरंगा रैली निकाली गई और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।कलेक्टर […]
घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही
यह कार्यवाही जिले के बाजार क्षेत्रों में की गई, जिसमें कई दुकानों, ठेले में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध उपयोग करते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान टीम को कई स्थानों पर घरेलू उपयोग हेतु निर्धारित एलपीजी सिलेंडरों का व्यवसायिक रूप से उपयोग करते हुए पाया गया। यह कार्य न केवल नियमों का उल्लंघन है, […]
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला में फीफा फुटबॉल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कवर्धा, 13 फरवरी 2026/sns/-पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, उड़ियाकला में 12 फरवरी 2026 को फीफा फुटबॉल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन, भारत सरकार द्वारा फीफा के सहयोग से संचालित “फुटबॉल फॉर स्कूल पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया। सूचीबद्ध दिशा-निर्देशों के अनुसार कबीरधाम जिले के 25 सरकारी एवं निजी […]



