सारंगढ़ बिलाईगढ़, 06 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सोमवार को जिला मुख्यालय में विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंजीयक तहसील कार्यालय, जिला कोषालय कक्ष, तहसील न्यायालय, वसूल बकाया नवीस शाखा, नायब तहसीलदार न्यायालय कक्ष, मॉर्डन रिकॉर्ड रूम, सहायक खाद्य शाखा, आवक-जावक शाखा तथा कानूनगो शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तहसील न्यायालय में केस कब-कब लगते हैं, इसकी जानकारी ली और स्पष्ट समय व तिथि का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में मौजूद किसानों से चर्चा कर उनके कार्यों की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर ने वसूली बकाया शाखा का निरीक्षण कर बकाया वसूली की प्रगति जानी। वहीं नोटरी अधिवक्ताओं से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यालयों में पारदर्शिता, समयबद्धता और व्यवस्थित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत ग्राम सभा मोबिलाइजर की पदों पर होगी भर्ती
सुकमा, 16 दिसंबर 2025/sns/- राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 की अनुमोदित कार्ययोजना के अनुसार ग्राम सभा मोबिलाइजर के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। उक्त पदों की भर्ती हेतु सुकमा जिले के स्थानीय निवासियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में जनपद पंचायत कार्यालय कोन्टा में 19 दिसंबर […]
आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
दुर्ग, 07 जनवरी 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण दुर्ग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र ननकठ्ठी-04 के एक रिक्त सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था, जिसमें संशोधन करते हुए पात्र इच्छुक आवेदिका से 9 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए […]
सड़क में परिवहन करने पर केजव्हीलयुक्त ट्रैक्टर पर हुई कार्यवाही
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 जून 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर सरिया तहसीलदार कोमल साहू ने सड़क में केज व्हील युक्त पहिया का उपयोग करने पर कार्यवाही किया है। ट्रैक्टर मालिक राकेश पिता बाबूलाल के ट्रैक्टर को सरिया तहसील के ग्राम मानिकपुर बड़े के सड़क में डबल केज व्हील युक्त पहिया […]


