कवर्धा, 20 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री गोपल वर्मा की अध्यक्षता में 23 सितंबर को निवेशको को प्रदत्त सुविधाओं तथा उद्योग स्थापना में आने वाली कठिनाईयों की समयबद्ध निराकरण के लिए जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक प्रस्तावित है। बैठक समय सीमा के बैठक पश्चात जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगा। बैठक में गठित समिति के सदस्य, कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, राईस मिल संघ, फ्लाई एश ब्रिक्स संघ, जिला गुड़ इकाई मालिक संघ, सर्व उद्योग स्वामी, निवेशक सम्मिलित होकर उद्योग स्थापना में आने वाली कठिनाईयों के समयबद्ध निराकरण व प्रदेश के औद्योगिक विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। औद्योगिक विकास नीति 2024-30 01 नवंबर 2024 से प्रभावशील है, जिसमें प्रथम बार सेवा क्षेत्र को प्रोत्साहित करनेके लिए विविध प्रकार की छूट, रियायत, अनुदान का प्रावधान किया गया है।
संबंधित खबरें
दुर्गम क्षेत्रों से आए युवाओं ने सुकमा में लिया आधार ऑपरेटर बनने का प्रशिक्षण
सुकमा, 30 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में इनहाउस मॉडल के तहत आधार पंजीयन एवं अद्यतन कार्यों में तेजी तथा नागरिकों को स्थानीय स्तर पर त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराने आधार ऑपरेटरों की संख्या बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की […]
नियद नेल्लानार योजना
सुकमा, 02 दिसंबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में जिला प्रशासन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के मार्गदर्शन में सोमवार को कोंटा विकासखंड अंतर्गत नियद नेल्लानार के ग्राम बोदागुड़ा और चीचोरड़गुडा में ग्रामीणों […]
सुकमा जिले में विकास की नई उड़ान
सुकमा, 30 मार्च 2026/sns/-बस्तर संभाग के सुकमा जिले में आज प्रशासनिक सुगमता और सुरक्षा प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में जिले को दो महत्वपूर्ण सौगातें मिलीं। मंत्री श्री कश्यप ने जिला प्रशासन […]


