कवर्धा, 20 सितम्बर 2025/sns/- कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कबीरधाम कार्यालय परिसर में 23 सितम्बर 2025 मंगलवार को प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें यूनिक कॉन्वेन्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल, कवर्धा ग्राम खुटु द्वारा पद प्राचार्य (पुरूष) के 01 पद, उपप्राचार्य (पुरूष) के 01 पद, एडमिनिस्ट्रेटिव (महिला) के 01 पद, शिक्षक के 10 पद, लेखापाल (पुरूष) के 02 पद, क्लर्क (पुरूष) के 02 पद, ड्राईवर (पुरूष) के 02 पद, कंडक्टर (पुरूष) के 02 पद, मार्केटिंग (पुरूष) के 02 पद, वॉचमैन (पुरूष) के 02 पद, इलेक्ट्रिशियन (पुरूष) के 02 पद पर भर्ती किया जाना है। उक्त सभी पदों के लिए अनुभवी को प्राथमिकता दिया जाएगा। आयुसीमा न्यूनतम 18 वर्ष कार्यक्षेत्र यूनिक कॉन्वेन्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल, कवर्धा ग्राम खुटु है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए किया जाता है। चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है। पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने रोजगार पहचान पत्र, समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 1 पासपोर्ट साईज फोटो, ड्राईविंग लायसेंस व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है। इसक लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।


