छत्तीसगढ़

दावा आपत्ति का निराकरण उपरांत मेरिट सूची जारी

 कवर्धा, 20 सितम्बर 2025/sns/- स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कवर्धा, कचहरीपारा कवर्धा, बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पंडरिया, पोडी, चिल्फी एवं पिपरिया के लिए विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। प्राप्त आवेदन का विवरण सूची जारी कर दावा आपत्ति मंगाया गया था। दावा आपत्ति का निराकरण उपरांत मेरिट सूची जारी किया जा रहा है। मेरिट सूची 1 अनुपात 10 (मेरिट सूची के स.क्र 01 से 10 तक) में अभ्यथियों का समस्त आवश्यक मूल दस्तावेजो का सत्यापन किया जाना है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि एवं समय पर दस्तावेज सत्यापन पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय सिंग्नल चौक कवर्धा में प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक सत्यापन के लिए उपस्थित होने कहा है। निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित अभ्यर्थी के अनुपस्थित रहने पर पुनः दस्तावेज सत्यापन पर विचार नही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *