कवर्धा, 20 सितम्बर 2025/sns/- भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) आयोजित किया गया था। जिसका परिणाम घोषित किया जा चुका है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा माह नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित होना संभावित है। कबीरधाम जिले के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण किया है उन्हें निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जाना है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम में 24 सितम्बर 2025 तक अपना नाम दर्ज करा सकते है या गूगल लिंक से अपनी जानकारी भेज सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम या दूरभाष क्रमांक 07741-299344 से संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना सौर ऊर्जा अक्षय ऊर्जा के उपयोग की एक बेहतरीन मिसाल प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से श्री यशवंत पटेल को बिजली के बिल से मिल राहत
राजनांदगांव, 28 जून 2025/sns/- शासन की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बिजली की बचत, किफायती एवं उपयोगी साबित हो रही है। सौर ऊर्जा प्राकृतिक दृष्टिकोण से अक्षय ऊर्जा है और नि:शुल्क प्राकृतिक खजाना है। शहर में इस योजना का लाभ लेने के लिए जनमानस में रूझान बढ़ा है और घर सौर ऊर्जा से प्रकाशमान हो […]
कृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर में विश्व मृदा दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन
बीजापुर, 06 दिसम्बर 2025/sns/-कृषि विज्ञान केन्द्र, बीजापुर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व मृदा दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिले के किसानों, नीति आयोग के अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों तथा कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री अरुण कुमार […]
लोकसंस्कृति, जनजातीय गौरव और राष्ट्रबोध का संगम बना आदि लोकोत्सव: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
लोकसंस्कृति, जनजातीय गौरव और राष्ट्रबोध का संगम बना आदि लोकोत्सव: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गोवा में आयोजित आदि लोकोत्सव पर्व–2025 में हुए शामिल रायपुर 9 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गोवा के आदर्श ग्राम अमोन, पोंगुइनिम, गोवा में आयोजित ‘आदि लोकोत्सव’ पर्व–2025 में शामिल हुए। इस अवसर पर […]

