छत्तीसगढ़

रैम्प योजना रजत जयंती वर्ष 2025-26 अंतर्गत जेम पोर्टल पर प्रशिक्षण कार्य शाला का आयोजन

 कवर्धा, 20 सितम्बर 2025/sns/- रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अंतर्गत बीडीएसपी से संपर्क एवं विभिन्न प्लेटफॉर्म पर डिजिटल मार्केटिंग एवं डिजिटल साक्षरता विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में 24 सितम्बर 2025 11ः30 बजे से किया जाएगा। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर जेम टीम रायपुर द्वारा जिला स्तरीय शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों को विभागीय निविदा प्रक्रिया के लिए जेम पोर्टल पर क्रेता के रूप में ऑनबोर्डिंग, निविदा दस्तावेज तैयार करने एवं प्रकाशित करने तथा निविदा खोलने की सम्पूर्ण प्रक्रिया पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाइयों को विक्रेता रूप में जेम पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया, उत्पाद कैटलॉग बनाने, निविदा हेतु आवेदन करने आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस कार्यशाला में जिले के समस्त अधिकारी, कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, राईस मिल संघ, फ्लाई एश ब्रिक्स संघ, जिला गुड़ इकाई मालिक संघ, सर्व उद्योग स्वामी, निवेशक सहित संबंधित हितग्राहीगण को आमंत्रित किया गया है। सभी प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे कार्यशाला में सम्मिलित होकर जेम पोर्टल से संबंधित जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभान्वित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *