छत्तीसगढ़

हर विकासखंड में संचालित होंगे 10-10 गौधाम संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

बलौदाबाजार, 19 सितम्बर 2025/sns/- प्रथम चरण में जिले के हर विकासखंड में गौधाम गठन हेतु 10-10 गोठान का चयन कर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने कलेक्टर दीपक सोनी ने पशुधन विकास विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की विशेष बैठक लेकर काम में गति लाने के निर्देश दिए हैं।

गौधामो के गठन की प्रकिया में तेजी लाने के लिए पशु चिकत्सा विभाग द्वारा चयनित गौठानों की सूची छत्तीसगढ़ राज्य गोसेवा आयोग भेजने के उपरांत जिला एवं विकासखंड स्तरीय समिति का गठन कर लिया गया है। गौधाम संचालन के लिए गौशाला के संचालको को प्राथमिकता के आधार पर गौधाम संचालन का दायित्व सौंपा जाना है इसके अलावा एनजीओ, किसान उत्पादक संगठन एवं अन्य पंजीकृत संस्थाएं तथा स्वयं सेवा समुह आदि उनके सहमति के आधार पर पात्र होगे।
गौधाम संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं को सहमति के अनुरुप कार्यालय उपसंचालक चिकित्सा सेवाये बलौदाबाजार-भाटापारा से अधिक जानकारी एवं आवेदन के निर्धारित प्रारुप में 30 सितबर 2025 के पूर्व कार्यालीन दिवस में प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जमा कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *