छत्तीसगढ़

शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर अप्रेंटिसशिप सहित 1458 पदों के लिए रोजगार मेला 18 सितम्बर को

बलौदाबाजार,19 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 18 सितम्बर 2025 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बलौदाबाजार में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जायेगा।

जिला रोजगार अधिकारी सुश्री मनोरमा भगत द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी क्षेत्र के 28 नियोजकों द्वारा अपनी -अपनी संस्थानों के विभिन्न पदों जैसे आईटी सेक्टर हॉस्पिटल, बीमा, फॉयर सेफ्टी सिक्योरिटी सेक्टर, फुड्स प्रोसेसिंग, इंडस्ट्रीज सेक्टर सेल्स, ड्राइवर, कम्प्यूटर आपरेटर,मुंशी, मैनेजर, सुपरवाइजर, एकाउंटेंट,मिल आपरेटर लेवर एवं अन्य पद पर कार्य करने हेतु 1236 पद एवं अप्रेंटिसशिप के लिये 3 नियोजको द्वारा 222 पदों पर भर्ती की जायेगी। शैक्षणिक योग्यता 5 वीं से उच्च शिक्षा, आईटीआई, बीई, डिप्लोमा उत्तीर्ण युवाओं के लिये एक ही मंच पर मौका दिया जायेगा। वेतन 7 हजार से लेकर 35 हजार रूपए तक देय होगा। कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार, भाटापारा, खोखली, सुरजपुरा, कसडोल, सिमगा, कुकरदी रवान, रावन, सण्डी, तिल्दा, रायपुर, रायगढ़ एवं संपूर्ण छत्तीसगढ़ होगा।

जिला स्तरीय रोजगार मेला में भाग लेने के लिए इच्छुक युवक-युवतियां रोजगार हेतु अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, रोजगार पंजीयन, निवास, जाति प्रमाण पत्र आधार कार्ड आदि का मूल दस्तावेज छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ्स सहित उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार में उपस्थित होकर या दूरभाष नम्बर 0772729943 पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *