छत्तीसगढ़

दानवीर भामाशाह पुरस्कार हेतु आवेदन 21सितम्बर तक

बलौदाबाजार,19 सितम्बर 2025/sns/- दानवीर भामाशाह पुरस्कार के लिए 21 सितम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किये गये है।इच्छुक व्यक्ति या संस्था विस्तृत जानकारी एवं आवदेन हेतु कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण विभाग, कक्ष नं 55 संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन बलौदाबाजार में संपर्क कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर अनुकरणीय सहायता प्रदाय करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति अथवा संस्था को दानवीर भामाशाह सम्मान से अलंकृत किया जाता है। चयनित व्यक्ति, संस्था को एक लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *