बिलाईगढ़, 19 सितम्बर 2025/sns/- सारंगढ़ विकासखंड के प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास गोडम में अधीक्षक द्वारा बच्चों से मारपीट की घटना जैसे ही कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के संज्ञान में आया। उन्होंने जिला स्तरीय तीन सदस्यीय जांच टीम भेजा और जांच प्रतिवेदन के आधार पर तत्काल निलंबित (सस्पेंड) किया है।उल्लेखनीय है कि छात्रावास अधीक्षक खगेश्वर यादव ने दो बच्चों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ मारपीट किया था। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय सारंगढ़ रहेगा और उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
संबंधित खबरें
राज्य सरकार उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध मंत्री श्री दयाल दास बघेल
रायपुर, 23 जनवरी 2026/sns/- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुना में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विषय पर आगामी माह के 21 और 22 फरवरी को आयोजित होने वाले क्षेत्रीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य […]
एकल शिक्षकीय विद्यालय पठियापाली में हुई शिक्षिका की पदस्थापना युक्तियुक्तकरण से विद्यार्थियों की पढ़ाई हुई आसान
कोरबा, 10 सितंबर 2025/sns/- करतला ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पठियापाली के प्राथमिक शाला में गाँव के सभी बच्चे पढ़ाई करते हैं। लम्बे समय से इस विद्यालय में शिक्षकों की कमी की वजह से गाँव के बच्चों को नुकसान उठाना पड़ता था। एक ही शिक्षक होने से एक क्लास की पढ़ाई होती थी तो दूसरे क्लास […]
मिशन 90 प्लस में लापरवाही पर सख्ती ग्रेडिंग नहीं सुधारने पर स्कूल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस
मुंगेली, 27 दिसम्बर 2025/sns/-जिले में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत संचालित मिशन 90 प्लस परीक्षा परिणाम उन्नयन कार्यक्रम के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार अर्धवार्षिक परीक्षा परिणामों के विश्लेषण में विद्यालय की ग्रेडिंग में कोई सुधार नहीं पाए जाने पर 32 विद्यालयों […]


