सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 सितंबर 2025/sns/- दीपावली पर्व के दौरान अस्थायी फटाका दुकान लगाना चाहते है उनके लिए अस्थायी फटाका अनुज्ञप्ति (लायसेंस) हेतु कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने 28 सितम्बर 2025 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया है। विस्फोटक नियम 2008 का पालन किये जाने की शर्त पर, इच्छुक व्यक्ति ऑनलाईन आवेदन लोक सेवा केन्द्रों, अन्य ऑनलाईन माध्यमों से साईट मैप (शहरी क्षेत्र हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा चयनित स्थल का प्रमाणित नक्शा, ग्रामीण क्षेत्र में दुकान हेतु तहसीलदार अथवा (सरपंच एवं पटवारी दोनों के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त नक्शा), आधार कार्ड, स्वच्छ पासपोर्ट साईज कलर फोटो, पेन कार्ड, फायर किट क्रय की रसीद एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकेंगे। निर्धारित अवधि के पश्चात् ऑनलाईन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जायेंगे।
संबंधित खबरें
खनिजों के अवैध परिवहन कर रहे 3 हाइवा और 1 ट्रेलर को खनिज अमला ने किया जप्त3 वाहन थाना और 1 वाहन कलेक्ट्रेट कार्यालय की निगरानी में मौजूद
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 दिसंबर 2025/sns/-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे द्वारा दिये निर्देश एवं खनि अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में बीते शनिवार को अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही करते हुए टिमरलगा क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज चूनापत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 13 एक्यू 6504 पर कार्यवाही करते हुए […]
सात दिवसीय मधुमक्खी पालन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
कवर्धा, 26 अगस्त, 2025/sns/- कृषि विज्ञान केन्द्र में 18 से 24 अगस्त 2025 तक 7 दिवसीय मधुमक्खी पालन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यशाला में कबीरधाम जिले के विभिन्न गांवो से 25 कृषकों का चयन किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम चिमरा, नेवारी, झलमला, पौनी, तिलईभाट, झीरबांधा, खुर्सीपार एवं रमपुरा के कृषकों ने भाग लिया। […]
एसआईआर फॉर्म भरते समय साइबर ठगी से सतर्क रहें सुरक्षित रहें
जगदलपुर, 21 नवंबर 2025/sns/- कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना फॉर्म भरने वाले मतदाताओं और नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना जारी की है। इस सूचना का उद्देश्य लोगों को उनके मोबाइल नंबर के संभावित दुरुपयोग और ओटीपी आधारित धोखाधड़ी से बचाना है। इस दिशा में […]

