सुकमा, 09 सितम्बर 2025/sns/- जिले में युवाओं के बीच खेल भावना, अनुशासन, टीम वर्क और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया जा रहा है। “फिट युवा दृ फॉर विकसित भारत” थीम पर आधारित यह महोत्सव न केवल खेलों को बढ़ावा देगा, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित कर क्षेत्र में सामाजिक समरसता को भी मजबूती प्रदान करेगा।
महोत्सव की शुरुआत सेक्टर स्तर से होगी और इसका विस्तार लोकसभा स्तर तक रहेगा। इसमें फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स सहित अनेक स्थानीय खेल प्रतियोगिताएँ शामिल की गई हैं। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए कुर्सी दौड़ तथा दिव्यांगजन के लिए संगीत बॉल पास जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं, जिससे हर आयु और वर्ग के लोगों को अवसर मिल सके।
तीन आयु वर्गों – 08 से 18 वर्ष, 19 से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष से अधिक आयु द- में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। खिलाड़ियों को पंजीयन के लिए 20 सितम्बर 2025 तक वेबसाइट www.sansadkhelmahotsav.in या फत् ब्वकम के माध्यम से आवेदन करने का अवसर दिया गया है।
कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने युवाओं, अभिभावकों और समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में इस खेल महोत्सव में भाग लेने की अपील की है। उनका कहना है कि यह महोत्सव न केवल खेल को बढ़ावा देगा बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

