जगदलपुर, 09 सितम्बर 2025/sns/- जिला कौशल विकास प्राधिकरण से मिली जानकारी अनुसार राष्ट्र की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई एनएमडीसी लिमिटेड द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्लास्टिक इंजीनियरिंग के निःशुल्क कोर्स संचालित किया जा रहा है। ये कोर्स केंद्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) हैदराबाद में आयोजित किए जाएंगे। उक्त कोर्सेस में 6 महीने के कोर्स, 3 वर्षीय डिप्लोमा और 2 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा शामिल हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन सभी कोर्सेस की पढ़ाई पूर्णतः निःशुल्क होगी। इसके साथ ही, विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा भी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद इन युवाओं को देश की अग्रणी संस्थाओं में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रशिक्षण के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 सितम्बर से 17 सितम्बर तक जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के हितग्राहियों के घर पहुंचीं कलेक्टर
मोहला, 29 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति आज राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के घर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पशुपालकों से योजना के अंतर्गत प्राप्त पशुओं की देखभाल, उत्पादन एवं आय की जानकारी लेते हुए उन्हें व्यवसाय को और अधिक विस्तार देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत […]
वीबी-जी राम जी योजना के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष ग्रामसभा का आयोजन
दुर्ग, 26 दिसम्बर 2025/sns/-भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार नवीन योजना “विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) -वीबी-जी राम जी के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता के लिए विशेष ग्रामसभाओं के आयोजन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में जिला एवं जनपद स्तर पर नोडल अधिकारियों के नामांकन […]
कलेक्टर जनदर्शन बना आमजनों की समस्याओं के निराकरण का केन्द्र
मुंगेली, 19 मार्च 2026/sns/- जिला कलेक्टोरेट में प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाला साप्ताहिक जनदर्शन आमजनों की समस्याओं के निराकरण का केन्द्र बन गया है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित जनदर्शन में मांगों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण से जिले के आम नागरिकों में खुशी का माहौल है। इसी तारतम्य में ग्राम […]

