अम्बिकापुर, 09 सितम्बर 2025/sns/- छ.ग. शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिले में विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक के 02 पद, क्षेत्रीय समन्वयक के 10 पद एवं लेखा सह एमआईएस सहायक के 06 पद अर्थात कुल 18 रिक्त पदों हेतु निर्धारित तिथि 28 अगस्त 2025 तक दावा-आपत्ति हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण कर पात्रता सूची जारी की गई है। जिसका अवलोकन जिला पंचायत सरगुज़ा के सूचना पटल तथा जिले की www.surguja.nic.in या www.surguja.gov.in पर किया जा सकता है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि 13 सितंबर 2025 को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रातः 10ः30 बजे से सायं 4ः00 बजे तक सभी पात्र उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों (सभी अंक सूची, अनुभव एवं सैलरी से संबंधित मूल दस्तावेज, जाति प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं निवास प्रमाण-पत्र आदि) का परीक्षण एवं सत्यापन किया जाएगा। समस्त दस्तावेजों के सत्यापन/मिलान के उपरांत ही पात्रता रखने वाले उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण (लिखित /कौशल/साक्षत्कार) के लिए पात्र होंगे।


