अम्बिकापुर, 02 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और मांगों को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में बड़ी संख्या में आमजन अपनी व्यक्तिगत, भूमि संबंधी एवं शासकीय कार्यों से जुड़ी शिकायतों को लेकर पहुंचे थे।
जनदर्शन में राजस्व विभाग से संबंधित फौती नामांतरण, बटवारा, त्रुटि सुधार, वन अधिकार पत्र, पीडीएस भवन, जैसे कई मामलों को लेकर आवेदन प्राप्त हुए। जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित जांच और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


