छत्तीसगढ़

2024 के पूर्व पंजीकृत आवेदकों के लिए रोजगार पंजीयन में आधार नंबर दर्ज करना अनिवार्य


रायगढ़, 31 जुलाई 2025/sns/- जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024 के पूर्व पंजीकृत रोजगार पंजीयन में आवेदक को स्वयं का आधार नंबर दर्ज कराना अति आवश्यक है। ऐसे सभी आवेदक  https://erojgar.cg.gov.in वेबसाइट में स्वयं लॉगईन कर आधार नंबर की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। आधार नंबर की प्रविष्टि के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *