छत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को दी गई 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि


जगदलपुर, 15 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर द्वारा बस्तर तहसील के ग्राम चोकर निवासी ललिता यादव की मृत्यु तालाब के पानी में डूबने से पिता सकरू यादव तथा तहसील भानपुरी के ग्राम बनियागांव निवासी जागेश्वरी मौर्य की मृत्यु पानी में डूबने से पिता सुदरू मौर्य प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि इन हितग्राहियों के बैंक खाते में सीधे अंतरित किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *