महासमुंद, 20 जून 2025/sns/- प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची एवं काउंसिलिंग फार्म विभाग की वेबसाइट http://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड की गई है। मेरिट सूची में दर्शित परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि व समय में काउंसिलिंग फार्म भर कर अनिवार्य दस्तावेजों सहित उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा है। काउंसलिंग स्थल प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी जिला रायपुर निर्धारित किया गया है। जिसमें अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालक वर्ग के लिए 23 जून 2025, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालिका वर्ग के लिए 24 जून, अनुसूचित जाति बालक/बालिका के लिए 25 जून, अन्य पिछड़ा वर्ग बालक/बालिका के लिए 26 जून एवं सामान्य वर्ग बालक/बालिका अल्पसंख्यक बालक/बालिका वर्ग के लिए 27 जून को काउंसलिंग किया जागएा। काउंसलिंग का समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
संबंधित खबरें
बारसी उतारनी रस्म के साथ रथ निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ
जगदलपुर, 11 सितम्बर 2025/sns/- विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के तीसरे प्रमुख अनुष्ठान बारसी उतारनी रस्म आज विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। यह रस्म 75 दिनों तक चलने वाले इस अनूठे त्योहार में रथ निर्माण की शुरुआत का प्रतीक है। बस्तर के ऐतिहासिक दशहरा में इस रस्म का विशेष महत्व है, जिसमें रथ बनाने के लिए […]
बस्तर में अब नीली क्रांति 25 सालों में मछली पालन उत्पादन 08 गुना बढ़ा
जगदलपुर, 18 नवंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पश्चात बस्तर जिले में पिछले 25 वर्षों में मछलीपालन ने जो करिश्मा दिखाया है, वह किसी क्रांति से कम नहीं है। राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों और मत्स्यपालन प्रोत्साहन योजनाओं की सहायता से यहां मछली उत्पादन लगभग आठ गुना बढ़ गया है। जहां कभी सालाना उत्पादन महज […]
संभागीय जनसंपर्क कार्यालय जगदलपुर जिला बस्तर
जगदलपुर, 16 जुलाई 2025/sns/- कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह ने मंगलवार को आयुक्त कार्यालय में नवीन वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवीन वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष के माध्यम से बस्तर संभाग के दूरस्थ क्षेत्र में अवस्थित एसडीएम, तहसील एवं जनपद पंचायत कार्यालय से सीधे जुड़कर विभागीय कार्यों सहित जनहितकारी […]


