महासमुंद, 20 जून 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश के परिपालन में जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा ग्लोबल ग्रीन एनर्जी, जटाशंकर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, श्री तुलसी फास्फेट प्राइवेट लिमिटेड एवं 9ड इंडिया लिमिटेड बिरकोनी का जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान जटाशंकर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड बंद पाया गया, जिसके कारण निरीक्षण नहीं किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री मनीष कुमार कुंजाम सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार, श्री डी०एन० पात्र श्रम पदाधिकारी श्रम विभाग, श्री सिद्धार्थ दुबे निरीक्षक विधिक नापतौल विभाग, श्री शशिकांत प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद उपस्थित रहे। जिसमें औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार द्वारा जांच में सुरक्षा व्यवस्था नियमानुसार नहीं पाया गया संस्थान को नोटिस जारी किया जा रहा है एवं 9ड इंडिया लिमिटेड बिरकोनी में जांच में सुरक्षा उपकरण नियमानुसार प्रदाय नहीं किया जाना पाया गया एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके लिए प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है। श्रम विभाग द्वारा जांच में ओवर टाईम संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। संस्थान को नोटिस जारी किया गया। 9ड इंडिया लिमिटेड बिरकोनी के जांच में ठेकेदार द्वारा लाइसेंस से अधिक कर्मचारी नियोजित किया जाना पाया गया तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके लिए प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है। विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा तुलसी फास्फेट प्राइवेट लिमिटेड की जांच में परिसर में स्थापित धर्म कांटा असत्यापित पाया गया। परिसर में जांच हेतु पर्याप्त बाट की उपलब्धता नहीं पाई गई। पैकर पंजीयन संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त संबंध में संस्थान को नोटिस जारी किया जा रहा है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की जांच में उत्पादन प्रमाण पत्र लेने हेतु समझाइश दी गई।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने किसान की नवाचार और खेती के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की प्रशंसा की
जांजगीर-चांपा, 22 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे किसानों को अधिक लाभदायक फसलों की ओर अग्रसर करने लगातार प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टर बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम करनौद के प्रगतिशील किसान श्री छबि राम डडसेना के फार्म पहुंचे, जो आम के साथ-साथ विभिन्न बागवानी फसलों की खेती कर 2-3 गुना अधिक […]
टेक्निशियन इलेक्ट्रीकल्स/इलेक्ट्रॉनिक्स के पदों पर भर्ती हेतु 04 जुलाई को अम्बिकापुर में प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन
अम्बिकापुर, 01 जुलाई 2025/sns/- उपसंचालक रोजगार ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर द्वारा 04 जुलाई 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प गंगापुर स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में आयोजित होगा। जिसमें निजी नियोजक जीनस पॉवर इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंडियन […]
बरसात में बीमारियों से बचाव के लिए जिला प्रशासन हाई अलर्ट
कवर्धा, 24 जुलाई 2025/sns/- बरसात के दिनों में होने वाले संक्रामक डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया, फाइलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों के साथ-साथ उल्टी, दस्त, पीलिया, आंत्रशोथ जैसी जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न जिला स्तरीय विभागों की संयुक्त बैठक लेकर […]

