छत्तीसगढ़

पारंपरिक नृत्य के साथ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन ढोल बाजे की धुन में खूब थिरके दर्शक

बीजापुर, 23 अगस्त 2025/sns/ – राज्य भर में चल रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत जिला बीजापुर में कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में संस्कृति विभाग ने मनमोहक प्रस्तुति दी जिससे लोक नृत्य की प्रस्तुति एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एजुकेशन सिटी बीजापुर में की गई।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत बीजापुर से पापनपाल एवं बोरजे तथा जनपद पंचायत भोपालपटनम से सकनापल्ली के नर्तक दलों के साथ एकलव्य विद्यालय एवं छू लो आसमान संस्था के बच्चों ने पारंपरिक लोक गीतों और धुन पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। आकर्षक वेशभूषा और ढोल-बाजे के साथ प्रस्तुत सकनापल्ली, पापनपाल और बोरजे के नर्तक दलों को दर्शकों की खूब सराहना मिली। इसके बाद छू लो आसमान और एकलव्य विद्यालय के छात्र छात्राओं के आकर्षक लोक नृत्य प्रस्तुत कर महोत्सव में रंग भर दिया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री आदित्य कुंजाम सीईओ जनपद पंचायत बीजापुर श्री एपीसी श्री जाकिर खान एकलव्य प्राचार्य श्री अनिल मिश्रा, प्रभारी खेल अधिकारी डी सुबैया उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *