छत्तीसगढ़

कन्या शिक्षा परिसर में कक्षा नवमी प्रवेश की मेरिट सूची जारी प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई

मोहला, 30 जुलाई 2025/sns/-   शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, अंबागढ़ चौकी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं में मेरिट आधार पर प्रवेश हेतु चयन सूची जारी कर दी गई है। इस सत्र में कुल 7 सीटों में 4 अनुसूचित जनजाति एवं 3 अनुसूचित जाति के सीटों पर मेरिट के आधार पर चयन किया गया है। जिसे उच्च कार्यालय एवं चयन समिति के अनुमोदन पश्चात जारी किया गया है।चयनित छात्राओं में अनुसूचित जनजाति वर्ग से कु.पूजा मंडावी पिता श्री सुखदेव, कु.पायल सलामे पिता श्री द्वारका, कु.कविता उड़के पिता श्री समारू राम एवं कु.वर्षा पिता श्री जोहर लाल, शामिल हैं। वहीं अनुसूचित जाति वर्ग से कु.धारिणी जोशी पिता श्री गणेश जोशी, कु.सायना पिता श्री संघपाल एवं कु. रितिका पिता श्री पद्युमन का चयन किया गया है।चयनित छात्राएं प्रवेश हेतु 31 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन समय में आवश्यक दस्तावेज जैसे मूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र, अंकसूची, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, बी.पी.एल/ए.पी.एल राशन कार्ड तथा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ विद्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। चयनित छात्राओं को स्वंय अथवा अपने पालक के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि तक प्रवेश न लेने पर उनकी सीट प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्राओं को प्रदान कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *