छत्तीसगढ़

रामाराम आत्मानंद हाई स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

सुकमा, 30 जुलाई 2025/sns/- एचडीएफसी बैंक परिवर्तन और आरोह फाउंडेशन सुकमा की संयुक्त पहल पर आज रामाराम आत्मानंद हाई स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों और स्थानीय समुदाय में वृक्षारोपण के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था।
इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे,अतिथियों ने अपने विचार साझा किए और बच्चों तथा समुदाय के लोगों को पेड़ लगाने और उनकी रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐसे प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
आरोह फाउंडेशन सुकमा की टीम के सदस्य भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे और कार्यक्रम के आयोजन व संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों और स्थानीय समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय मिला। कार्यक्रम में श्री आयता राम मंडावी (जनपद सदस्य),  डॉ. राजेंद्र कश्यप (कृषि विज्ञान केंद्र), डॉ. योगेश सिद्धार (कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा), श्री पुनीत राम टंडन (प्राचार्य, हाई स्कूल रामाराम), श्री रफीक कुरैशी (प्रधान अध्यापक), श्रीमती सोमारी यादव (वीडीसी अध्यक्ष), श्री राजेश वेको (सहायक सचिव, रामाराम), वरुण (प्रोग्राम लीडर, पिरामल फाउंडेशन) एवं मंजीत जी (पिरामल फाउंडेशन) और आरोह फाउंडेशन के क्लस्टर कोर्डिनेटर प्रभात साजन, हेमकान्त जोशी, कृषि विशेषज्ञ अनिल ठाकुर,कम्युनिस्ट रिसोर्स पर्सन मनोज कुमार, हड़मा, रमेश,कमला शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *