धमतरी, 13 जुलाई 2025/sns/- भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती स्वाति शर्मा ने आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत ग्राम पिपराहीभर्री स्थित आंगनबाड़ी परिसर में आम का पौधा लगाया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोमा श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे। संयुक्त सचिव ने ग्रामीणजनों से अपील की कि वे भी अपनी मां के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करें।अधिकारियों ने पौधारोपण के बाद पौधों के संरक्षण और नियमित देखरेख का भी संकल्प लिया।
संबंधित खबरें
एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना अंतर्गत 30 जून तक ई-केवाईसी पूर्ण कराना अनिवार्य अब घर बैठे एंड्रॉयड एप्प के द्वारा हितग्राही कर सकते है ई-केवाईसी
कोरबा, 20 जून 2025/sns/- भारत सरकार, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निर्देशानुसार “एक राष्ट्र एक राशनकार्ड“ योजना के अंतर्गत जिले में सभी लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना अनिवार्य किया गया है।कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी एसडीएम , खाद्य एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों को निर्धारित […]
रैंप योजना अंतर्गत बुनकर केन्द्र लखोली में हथकरघा क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों हेतु सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण संपन्न
राजनांदगांव, 12 फरवरी 2026/sns/- केन्द्र सरकार की रैंप योजना अंतर्गत बुनकर केन्द्र लखोली में हथकरघा क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों हेतु सेक्टर स्पेसिफिक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार तथा राज्य शासन की उद्यमिता प्रोत्साहन पहल के तहत सीएसआईडीसी रायपुर के मार्गदर्शन में […]
खराब खाद्य पदार्थों की शिकायत हेतु छत्तीसगढ़ सरकार की हेल्पलाइन 9340597097
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जुलाई 2025/sns/- सभी प्रकार के खाद्य व्यवसाय से जुड़े व्यापारी वर्ग यदि नागरिकों की सेहत के विरुद्ध खराब अमानक खाद्य पदार्थ बेचते हैं तो उसकी शिकायत की जा सकती है। राज्य भर के लिए छत्तीसगढ़ के खाद्य और औषधि प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन 9340597097 संचालित किया जा रहा है। बर्फ फैक्ट्री में रासायनिक […]

