सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जुलाई 2025/sns/- सभी प्रकार के खाद्य व्यवसाय से जुड़े व्यापारी वर्ग यदि नागरिकों की सेहत के विरुद्ध खराब अमानक खाद्य पदार्थ बेचते हैं तो उसकी शिकायत की जा सकती है। राज्य भर के लिए छत्तीसगढ़ के खाद्य और औषधि प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन 9340597097 संचालित किया जा रहा है। बर्फ फैक्ट्री में रासायनिक पदार्थ सैकरीन का उपयोग हो या अन्य रासायनिक पदार्थ की मिलावट से दूध या मिठाई निर्माण, खाद्य पदार्थ के डिब्बे या पैकेट में लेबलिंग नहीं पाने, किसी भी प्रोडक्ट में एक्सपायरी डेट नहीं लिखने, होटल, ढाबा, ठेला द्वारा खाद्य लाइसेंस, पंजीयन नहीं और साफ सफाई की कमी होने पर, इसके साथ साथ दवाई दुकान के एक्सपायरी दवा, खराब मांस मछली, सड़े गले फल, खाद्य एवं पेय पदार्थ से सम्बंधित कोई भी शिकायत के लिए आम नागरिक हेल्पलाइन नम्बर 9340597097 पर संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
ऑयल एक्सट्रेक्शन यूनिट स्थापित करने आवेदन 20 तक
बिलासपुर, 12 नवम्बर 2025/sns/-केंद्रीय योजना नेशनल मिशन ऑन इडिबल आयल- ऑयलसीड्स के अंतर्गत जिले में तेल निकालने की मशीन (ऑयल एक्सट्रेक्शन यूनिट) स्थापित करने के लिए रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। इस योजना के तहत 10 टन क्षमता की मशीन स्थापित करने का प्रस्ताव है। योजना के अंतर्गत यूनिट की लागत पर अनुदान […]
संभाग आयुक्त और कलेक्टर ने डिजिलाइजेशन कार्य का निरीक्षण किये
दुर्ग, 25 नवम्बर 2025/sns/- दुर्ग संभाग के आयुक्त एवं रोल आब्वर्जवर श्री सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन श्री अभिजीत सिंह ने आज विधानसभा क्षेत्र भिलाई के अंतर्गत एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रकों का नगर निगम भिलाई के सभागार में चल रहे डिजिलाइजेशन कार्य का निरीक्षण कर डिजिलाइजेशन […]
कुष्ठ रोग नियंत्रण पर मासिक समीक्षा बैठक संपन्न जन जागरूकता और कुष्ठ प्रसार दर में कमी लाने पर दिया गया जोर
रायगढ़, 2 दिसम्बर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आज जिला स्वास्थ्य कार्यालय में कुष्ठ रोग नियंत्रण हेतु मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, जिला मलेरिया/कुष्ठ अधिकारी डॉ. टी.जी. कुलवेदी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रंजना पैंकरा […]

