सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 जुलाई 2025/sns/- वर्षा ऋतु में मछलियों के प्रजनन को दृष्टिगत रखते हुये उन्हें सरंक्षण देने और बारिश में आम जन के द्वारा मछली पकड़ने कार्य में रोकथाम हेतु राज्य में छत्तीसगढ़ नदी मत्स्योद्योग अधिनियम 1972 की धारा 3 उपधारा-2 (दो) के तहत 15 अगस्त तक की अवधि को बंद ऋतु (क्लोज सीजन) के रूप में घोषित किया है। जिले के मछली पालन विभाग के प्रभारी अधिकारी एन पी ओगरे ने आम जनता को जानकारी दी है कि छत्तीसगढ प्रदेश के सभी तालाबों एवं जल स्त्रोतों में जिनका संबंध नदी नालों से नही है, के अतिरिक्त जलाशयों में किये जा रहे केज कल्चर को छोड़कर सभी प्रकार के जल संसाधन के जलाशय, नदी आदि में 15 अगस्त 2025 तक मत्स्याखेट कार्य पूर्णतः निषिद्ध रहेगा। इन नियमों का उल्लंघन करने पर छत्तीसगढ़ मत्स्य क्षेत्र (संशोधित) अधिनियम के नियम- 3 (5) के अंतर्गत अपराध सिद्ध होने पर एक वर्ष का कारावास अथवा 10000/-रूपये का जुर्माना अथवा दोनो एक साथ होने का प्रावधान है।
संबंधित खबरें
विद्युत विभाग द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
राजनांदगांवव, 28 जनवरी 2026/sns/-छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025-26 के गौरवशाली अवसर पर एक विशेष ओपन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं कबीरधाम जिले के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को […]
जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण का प्रशिक्षण आयोजित
राजनांदगांव, 22 फरवरी 2026/sns/-आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण (हाउस लिस्टिंग) के सफल संचालन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह की उपस्थिति में प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, दायित्वों तथा समय-सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि […]
मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी होंगे सीईओ जिला पंचायत
जगदलपुर, 29 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिस एस द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाने एवं मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भागीदारी होकर कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन को […]

