छत्तीसगढ़

पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया में दावादृआपत्ति हेतु पात्र व अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

सुकमा, 05 जनवरी 2026/sns/-कार्यालय जिला पंचायत सुकमा द्वारा पंचायत सचिव पद की भर्ती के संबंध में जारी शुद्धि पत्र के परिपालन में प्राप्त आवेदनों का चयन समिति द्वारा परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत दावादृआपत्ति के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।जिन अभ्यर्थियों को अपने विवरण में किसी भी प्रकार की आपत्ति हो, वे कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुकमा में  08 जनवरी 2026 को सायं 5ः30 बजे तक केवल स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से अपना दावादृआपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। स्पीड पोस्ट एवं पंजीकृत डाक के अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से प्राप्त दावादृआपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
दावादृआपत्ति के अंतर्गत केवल लिपिकीय त्रुटि में सुधार किया जाएगा, किसी भी प्रकार के नवीन दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय जिला पंचायत सुकमा एवं जनपद पंचायत सुकमा, कोंटा एवं छिन्दगढ़ के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं अथवा जिले की वेबसाइट ूूू.ेनाउं.हवअ.पद पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *