सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 जुलाई 2025/sns/- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार कौशल विकास योजना अंतर्गत् अनुसूचित जाति युवाओं के लिए सेल्फ एम्पलॉयड टेलर प्रशिक्षण हेतु इच्छुक प्रार्थी कार्यालय छ.ग. राज्य अंत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र टीसीपीसी परिसर श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल के सामने बिलासपुर रोड़ खैरहा में 15 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन समय पर आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते है। इसमें 380 घण्टे का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षार्थी अनुसूचित जाति वर्ग का हो, जिसकी आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो और कम से कम 8 वीं उत्तीर्ण हो।आवश्यक दस्तावेज में प्रशिक्षार्थी का आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो 02 नग, अंतिम अंक सूची, राशन कार्ड की छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न किया जाना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां जन्मदिन पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने बच्चों संग मनाया उत्सव
रायपुर, 16 अगस्त 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना तथा न्योता भोज के तहत जिला प्रसाशन की अभिनव पहल “प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां” के तहत जिला रायपुर में विभिन विभाग में कार्यरत शासकीय अधिकरियों एवं कर्मचारियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही है एवं जन्मदिन आंगनबाड़ी या स्कूल […]
पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से लाभान्वित हुए किसान रामप्रकाश कश्यप
कोरबा, 20 जनवरी 2026/sns/-पाली विकासखण्ड के गांव मांगामार के किसान श्री रामप्रकाश कश्यप ने इस वर्ष अपनी 3.5 एकड़ जमीन से उपजाए गए धान को धान खरीदी केंद्र चैतमा में बेचकर सफल धान बिक्री पूरी की।रामप्रकाश कश्यप ने ऑनलाइन टोकन के माध्यम से कुल 75 क्विंटल धान केंद्र पर विक्रय किया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन […]
अवैध रेत उत्खनन मामले में पोकलेन मशीन जप्त
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 फ़रवरी 2026/sns/- अवैध रेत उत्खनन मामले में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश एवं खनि अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में राजस्व एवं खनिज विभाग के अमला द्वारा सारंगढ़ तहसील क्षेत्र में सोमवार को संयुक्त निरीक्षण कर ग्राम दहिदा के नदी तट पर स्थित पोकलेन मशीन (सीरियल नंबर एसपी 20-57914) को जप्ती […]

