सुकमा, 04 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 की प्रारम्भिक तैयारी के तहत बीएलओ सुपरवाइजर एवं बूथ लेबल अधिकारियों का ब्लॉकवार 3 दिवसीय प्रशिक्षण नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी(रा) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री शबाब खान की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर श्री रुपेश समरथ एवं श्री सौरभ उप्पल के द्वारा दिया गया, जिसमें श्री शबाब खान द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र बूथ लेबल अधिकारियों और बीएलओ सुपरवाइजर की जिम्मेदारियों और कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। उसके बाद द्वितीय सत्र में मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण एवं आवश्यक बिंदुओं पर श्री रुपेश समरथ एवं बीएलओ ऐप एवं वोटर हेल्पलाइन ऐप के बारे में तकनीकी जानकारी श्री सौरभ उप्पल द्वारा दी गई। प्रशिक्षण के पहले दिन तहसील कोंटा एवं सुकमा के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर प्रशिक्षण हेतु उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय श्री गजेंद्र ठाकुर, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से किया देश की रियासतों का एकीकरण विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
राजनांदगांव, 12 नवम्बर 2025/sns/- देश के पहले उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहाद्र्र के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में जज्बे एवं उत्साह के साथ जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं […]
छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर जिला रायगढ़ के पात्र युवक-युवतियाँ तथा संगठन निर्धारित तिथि तक करें आवेदन
रायगढ़, 26 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवाओं के उत्कृष्ट कार्य, समाजहित में किए गए योगदान, सेवाभावी गतिविधियों तथा अभिनव प्रयासों को सम्मानित करने के उद्देश्य से युवा रत्न सम्मान योजना वर्ष 2025-26 के लिए जारी की गई है। जिला रायगढ़ के उपयुक्त युवक-युवतियाँ तथा स्वैच्छिक संगठन इस सम्मान के […]
स्कूली बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कैरियर काउंसलिंग सत्र का हुआ आयोजन
बलौदाबाजार,16 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के तहत सिमगा परियोजना के शासकीय हाई स्कूल हिरमी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के योजनांतर्गत बालिकाओं के बेहतर भविष्य के लिए कैरियर कॉउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कैरियर कांउसलिंग में […]


