दुर्ग, 11 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार 15 नवम्बर 2025 को महात्मा गांधी कला मंदिर ऑडिटोरियम सिविक सेंटर भिलाई में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का किया जा रहा है। उक्त आयोजन के सफल कियान्वयन हेतु अपर कलेक्टर दुर्ग श्रीमती योगिता देवांगन को सम्पूर्ण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर दुर्ग श्री हितेश पिस्दा तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग श्री अविनाश श्रीवास को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए अन्य विभागों को भी दायित्व सौंपा गया है। जिसके अनुसार मुख्य अतिथि, प्रभारी मंत्री, मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों एवं जनजातीय समाज प्रमुखों को आमंत्रण का दायित्व प्रोटोकॉल अधिकारी को, कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा का दायित्व पुलिस अधीक्षक दुर्ग को, स्थानीय जनजाति वर्ग के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके वंशजों की सूची उपलब्ध कराने तथा अनुसुचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र वितरण का दायित्व अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दुर्ग/धमधा/पाटन को दिया गया है। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क) दुर्ग को कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल लगाने, टेंट एवं शेड की व्यवस्था का, लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी दुर्ग को कार्यक्रम स्थल पर विद्युत, जनरेटर, पंखे, कूलर की व्यवस्था का, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग को कार्यक्रम स्थल में चिकित्सा व्यवस्था, जिला स्तर/विकासखण्ड स्तर/प्रयास विद्यालय, विज्ञान विकास केन्द्र एवं छात्रावासों/प्रमुख स्थानों पर निःशुल्क सिकलसेल एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, धरती आबा में सम्मिलित चार ग्रामों में संतृप्तिकरण हेतु निःशुल्क सिकलसेल परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजन और अनुसूचित जनजाति के हितग्राही को आयुष्मान कार्ड के वितरण का दायित्व सौंपा गया है। आदिवासी विकास दुर्ग को स्थानीय मंत्री, सांसद, विधायक एवं जनजातीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण, नर्तक दल की व्यवस्था, तथा छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों में साफ-सफाई, वृक्षारोपण एवं जनजातीय नायक-नायिकाओं के विषय पर संगोष्ठी, वाद-विवाद, चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण आदि का आयोजन का दायित्व, उद्यानिकी विभाग दुर्ग को बुके एवं फूल माला की व्यवस्था का, परिवहन विभाग एवं नाप तौल विभाग दुर्ग को बस/वाहन की ईंधन, चालक आदि सहित व्यवस्था का दायित्व दिया गया है। इसी क्रम में शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव नृत्य प्रतियोगिता के जिला स्तरीय आयोजन, सभी प्रतिभागियों, विजेताओं एवं प्रतिभावान बच्चों का सम्मान तथा मंच संचालन व्यवस्था, विद्यालयों में साफ-सफाई, वृक्षारोपण एवं जनजातीय नायक-नायिकाओं के विषय पर संगोष्ठी, वाद-विवाद, चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण आदि का आयोजन का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग को सौंपा गया है। जन-जागरुकता यात्रा, प्रभात फेरी, प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम स्तर, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार, अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास पूर्णतः प्रमाण पत्र एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के जनपद प्रतिनिधि एवं सरपंच के आवागमन की व्यवस्था तथा धरती आबा से जुड़े लघु फिल्म का प्रदर्शन का दायित्व जनपद पंचायत दुर्ग/धमधा/पाटन को दिया गया। आबकारी विभाग दुर्ग को अतिथियों को स्मृति चिन्ह की व्यवस्था का दायित्व, जलसंसाधन विभाग दुर्ग एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा दुर्ग को मुख्य मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक फ्लैक्स एवं साज-सज्जा का दायित्व, कृषि विभाग एवं पशुपालन विभाग दुर्ग को जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिवार के सदस्यों, जनजातीय समुदाय के प्रमुखों आदि को आमंत्रण एवं सम्मान तथा अनुसूचित जनजाति के हितग्राही को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण का दायित्व, खनिज विभाग दुर्ग को मोमेन्टो की व्यवस्था का दायित्व तथा जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग दुर्ग को सफलता एवं कहानी एवं बेस्ट प्रैक्टिसेस आदि का प्रदर्शन साथ ही अतिथियों से अनुसूचित जनजाति वर्ग के लाभार्थियों का संवाद का दायित्व सौंपा गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग को जलपान व्यवस्था एवं मुख्यमंत्री जी की पाती के वाचन की व्यवस्था का कार्य, समाज कल्याण विभाग दुर्ग को उक्त कार्यक्रम के दौरान की गई कार्यवाही के संबंध में सफलता की कहानी, वीडियों एवं फोटोग्राफ्स संकलित कर प्रतिवेदन 18 नवम्बर 2025 तक तैयार करना की जिम्मेदारी, श्रम विभाग दुर्ग को अनुसूचित जनजाति के हितग्राही को श्रम कार्ड वितरण का दायित्व, खाद्य विभाग दुर्ग को भोजन व्यवस्था एवं अनुसूचित जनजाति के हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरण का कार्य, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं ई-डिस्ट्रीक्स मैनेजर चिप्स दुर्ग को भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं राज्य शासन के पोर्टल पर पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रतिदिवस की कार्यवाही को अपलोड करना (ग्राम स्तर/विकासखण्ड स्तर/जिला स्तर) का दायित्व तथा जनसंपर्क अधिकारी दुर्ग को प्रचार-प्रसार एवं विडियो, फोटोग्राफी की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही सर्व विभाग को शासकीय कार्यालयों मे कार्यक्रम आयोजित कर फोटो विडियो पोर्टल में अपलोड करना का दायित्व सौंपा गया है। सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन निर्धारित तिथि एवं समय में सुनिश्चित करने कहा गया है।

