सुकमा, 03 जुलाई 2025/sns/- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सुकमा एवं कोन्टा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 7वीं, 8वीं एवं 9वीं में सीमित सीटों पर अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों से पार्श्व प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। सीटें इस प्रकार हैं सुकमा विद्यालय में कक्षा 7वीं में 5 बालक, 1 बालिका, 8वीं में 1 बालिका, 9वीं में 1 बालक, 2 बालिका तथा कोन्टा विद्यालय में कक्षा 7वीं 2 बालक, 8वीं 2 बालक, 2 बालिका, 9वीं 2 बालक, 3 बालिका। फॉर्म वितरण 4 जुलाई से 16 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई 2025 (रविवार) को प्रातः 10ः00 बजे से 1ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी। चयन लिखित परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। आवेदन फॉर्म एवं अन्य जानकारी संबंधित विद्यालय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है अथवा वेबसाइट www.emrssukma.in एवं www.emrserraborkonta.com से डाउनलोड की जा सकती है। अधिक जानकारी सुकमा हेतु 7568353780, 8816840372 और कोन्टा हेतु 9460575657,9050611900 कर सकते है।
संबंधित खबरें
हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग थीम पर सम्पूर्ण जिले में विविध कार्यक्रम
बीजापुर, 13 अगस्त 2025/sns/ – राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन 02 से 15 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है।इसी क्रम में बीजापुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में युवा, बुजुर्ग, स्कूली बच्चे, स्वच्छता दीदी, स्वसहायता समूह की महिलाएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित जनमानस ने […]
नियद नेल्लानार योजना
सुकमा, 14 नवम्बर 2025/sns/-जिले के माओवाद प्रभावित व संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (क्।-श्रळन्।) और नियद नेल्ला नार योजना के तहत पात्र हितग्राहियों का आधार पंजीयन कराने हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।कलेक्टर कार्यालय सुकमा से […]
बच्चों की सुरक्षा सर्वाेपरिरू पाकेला पोटाकेबिन मामले में जिला प्रशासन की सख़्त पहल कलेक्टर श्री ध्रुव के निर्देश पर त्वरित जांच, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
सुकमा, 28 अगस्त 2025/sns/- छिंदगढ़ विकासखंड के अंतर्गत पोटाकेबिन पाकेला में कथित रूप से बच्चों के भोजन में फिनाइल मिलाए जाने की घटना समय रहते टल गई। बच्चों की सजगता और भोजन की बदबू पहचानने की क्षमता ने बड़ी दुर्घटना को रोक दिया।जैसे ही यह मामला सामने आया, अधीक्षक ने तत्काल भोजन को नष्ट कर […]


