छत्तीसगढ़

बच्चों की सुरक्षा सर्वाेपरिरू पाकेला पोटाकेबिन मामले में जिला प्रशासन की सख़्त पहल कलेक्टर श्री ध्रुव के निर्देश पर त्वरित जांच, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

सुकमा, 28 अगस्त 2025/sns/- छिंदगढ़ विकासखंड के अंतर्गत पोटाकेबिन पाकेला में कथित रूप से बच्चों के भोजन में फिनाइल मिलाए जाने की घटना समय रहते टल गई। बच्चों की सजगता और भोजन की बदबू पहचानने की क्षमता ने बड़ी दुर्घटना को रोक दिया।
जैसे ही यह मामला सामने आया, अधीक्षक ने तत्काल भोजन को नष्ट कर दिया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। जाँच टीम में एसडीएम श्री सूरज कश्यप, डीएमसी श्री उमाशंकर तिवारी और एपीसी श्री आशीष राम शामिल थे। जाँच समिति ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जाँच की और संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए। कलेक्टर श्री ध्रुव ने निर्देश दिए कि दो दिनों के भीतर विस्तृत जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाए, जिसके आधार पर संबंधित दोषी व्यक्ति के ख़िलाफ़ सख्त क़ानूनी एवं दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। जिला प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है।
यह त्वरित कार्रवाई और पारदर्शी जांच प्रक्रिया इस बात का प्रमाण है कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति में बच्चों की सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *