छत्तीसगढ़

युवा अपनी क्षमता विस्तार से भविष्य की योजना बनाएं- वित्त मंत्री श्री चौधरी

बलौदाबाजार, 9 फ़रवरी 2026/sns/-वित्त मंत्री एवं यूथ आइकॉन श्री ओ.पी. चौधरी  सोमवार को केंद्रीय बजट 2026 -27 विषय पर जिला ऑडीटोरियम बलौदाबाजार में आयोजित युवा  संवाद  कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए।राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। दीप प्रज्जवलन एवं वन्देमातरम गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

वित्त मंत्री श्री ओ. पी चौधरी ने भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की जयघोष के साथ युवाओं से संवाद प्रारम्भ किया।  

उन्होंनेअपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर आइएएस बनने तक की जीवन संघर्ष और आभावो के बावजूद मंजिल हासिल करने की खुद के अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि अगर कुछ बनने की ठान लें तो विपरीत परिस्थिति या आभाव भी बाधा नहीं बनते।उन्होंने कहा कि युवा परिवर्तन के वाहक होते है, किसी भी क्षेत्र में काम करने का जूनून हो तो वह काम होकर रहता है। अवसर को सफतला में परिवर्तन करने के लिये युवाओ को अपनी क्षमता विस्तार से भविष्य की योजना बनानी चाहिए। युवा केवल डिग्री की  गिनती के लिये पढ़ाई न करें बल्कि पढ़ाई जीवन की योजना से जुडी हो,कहां पर किस तरह से आगे बढ़ना है यह सोचें, आलोचनाओं को मन से निकाल दें।उन्होंने कहा कि खराब परिस्थिति में भी उम्मीद रखनने वाला हर विपरीत परिस्थिति को जीतता है।हमारा देश व गांव आज की परिस्थिति में ज्यादा अच्छा है जिससे युवा दृढ विश्वास के साथ भविष्य निर्माण कर सकते है। आज का भारता सम्भावनाओं से भरा  हुआ है, शिक्षा से विसकसित भारत बनने की संभावना है। आज केवल सरकारी नौकरी ही अच्छा जीवन और समाज सेवा का साधन नहीं है बल्कि खेल और निजी क्षेत्रों में भी अनंत संभावनाएं है।भारत दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग देश है जो 2047 तक 30 -40 ट्रीलियन डालर अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। हमारा देश विकासशील से विकसित भारत  की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के 2047 तक विकसित भारत बनाने के विजन को पूरा करना है। इस बार के केंद्रीय बजट में रेयर अर्थ, एआई, रेलवे, आयुष, शिक्षा, स्वस्थ्य पर फोकस सहित सभी क्षेत्रों में एक संतुलित बजट है। इस दौरान उन्होंने युवाओं के जिज्ञासाओं को भी शांत किया।वित्त मंत्री ने हम होंगे कामयाब के तहत यवाओ का कौशल विकास एवं रोजगार नियोजन की सराहना करते हुए  एक  अच्छा पहल बताया।

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय बजट एवं युवाओं के भविष्य निर्माण पर सार्थक चर्चा हुईं। केंद्रीय बजट में केवल वर्ष 2026 -27  की योजनाएं ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी  2047 तक विकसित भारत के विजन को पूरा करने वाला है। उन्होंने कहा कि हमारा देश युवा शक्ति  के साथ आगे बढ़ रहा है और युवा शक्ति इंजन के रुप में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी के सामूहिक नेतृत्व मे यह बजट युवाओं के लिये गेम चेंजर होग़ा।कार्यक्रम को पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, अखिलेश सोनी एवं जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में हम होंगे कामयाब के तहत 61  युवाओ को रोजगार नियोजन पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही जिले के नव नियुक्त 10 महिला आरक्षकों,मल्लखम्ब के 3 एवं क्रिकेट के 2 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इस  अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता,नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक  डॉ सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव,प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, जिला अध्यक्ष प्रणम्य पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *