बलौदाबाजार, 20 फ़रवरी 2026/sns/-कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन के द्वारा जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को फर्म अविनाश इन्डस्ट्रीज खोखली, भाटापारा का जांच किया। फर्म द्वारा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 व विनियम का पालन नहीं करने पर लाइसेंस निलंबित किया गया। अभिहित अधिकारी अक्षय कुमार सोनी ने बताया कि ऑनलाइन वायरल विडियो का संज्ञान में लेते हुये फर्म अविनाश इन्डस्ट्रीज खोखली, भाटापारा का जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म में फूड हेंडलरों के द्वारा बिना मॉस्क, हेडकवर, ग्लब्स लगाये हुए अस्वास्थ्यकर दशाओं में पोहे का विनिर्माण किया जाना पाया गया। फर्म में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 व विनियम के तहत् फूड हैंडलरों का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण दस्तावेज व किट, पेस्ट नियंत्रण संबंधित समुचित उपाय नहीं पाया गया। जिस पर खाद्य विभाग की टीम ने नायलोन पोहा का विधिक नमूना लेकर जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेज दिया गया है। फर्म को सुधारात्मक नोटिस जारी कर फर्म का खाद्य लायसेंस ( अनुज्ञप्ति) तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जावेगी तथा लायसेंस (अनुज्ञप्ति )बहाली के बाद ही फर्म का संचालन किये जाने का निर्देश दिया गया है।
संबंधित खबरें
बाबा के बताए सत्य के मार्ग पर चलकर ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
मुंगेली, 19 दिसम्बर 2025/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जिले के तहसील मुख्यालय लालपुर में आयोजित गुरु घासीदास जयंती एवं तीन दिवसीय मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बाबा गुरु घासीदास मंदिर एवं जैतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम स्थल पर सतनामी कल्याण […]
राष्ट्रीय वॉयरल हेपेटाईटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान
कवर्धा, 07 अगस्त 2025/sns/- राष्ट्रीय वॉयरल हेपेटाईटिस नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत प्रति वर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है। इस वर्ष हेपेटाईटिस के प्रति जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 28 जुलाई 2025 को विश्व हेपेटाईटिस दिवस का आयोजन किया गया। इसके लिए भारत सरकार द्वारा थीम हेपेटाइटिस विषयः आइए इसे समझें (ज्ीमउम भ्मचंजपजपेरू स्मज े […]
एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ी किसान अब 25 नवम्बर तक करा सकेंगे पंजीयन और रकबा में संशोधन
बिलासपुर, 24 नवम्बर 2025/sns/-खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत ‘एकीकृत किसान पोर्टल’ में कृषकों का पंजीयन किया जा रहा है। किसानों को एग्री स्टैक पोर्टल में पंजीयन एवं रकबा संशोधन कराने की अंतिम तिथि में संशोधन किया गया है। इसके अंतर्गत कैरीफारवर्ड, नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल, रकबे की पंजीयन की तिथि 25 नवम्बर तक […]

